तेज़ बहाव में कार बह गई, ग्रामीण बने देवदूत, चंबल नदी उफान पर – मां चामुंडा मंदिर जलमग्न

 

एमपी के उज्जैन जिले के नागदा और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पचलासी गांव में एक कार नाले में बह गई। लेकिन गांव के युवाओं की बहादुरी से कार सवार दोनों लोगों की जान बच गई। शनिवार शाम से नागदा और खाचरोद क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश के चलते चंबल नदी उफान पर है और मां चामुंडा मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। हालात गंभीर देखते हुए प्रशासन ने चंबल घाट पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है और गोताखोरों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इसी बीच, खाचरोद के पचलासी गांव के पास चौकी की खाली इलाके में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नाले में अचानक तेज बहाव आ गया और उसमें एक अल्टो कार बह गई। कार में दो लोग सवार थे।

 

 

गांव के युवाओं ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत नाले में छलांग लगाई और कार तक पहुंचे। उन्होंने दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की इस बहादुरी से दो जानें बच गईं, जबकि कार तेज बहाव में बह गई। गांव के लोगों का कहना है कि पिछले 24 घंटे से पचलासी गांव का संपर्क पूरी तरह बाधित है। दोनों ओर से नाले के ऊपर से पानी बह रहा है। 30 अगस्त शाम 6 बजे से लगातार पानी का बहाव तेज है, जिससे गांव तक आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने अपील की है कि लोग तेज बहाव के दौरान पुलिया या नाले पार करने की कोशिश न करें। जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। फिलहाल, प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और चंबल नदी व आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी है।

 

 

 


By - Sanjay sarma ujjain
31-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.