CCTV: चलती बस में ड्राइवर की हार्ट अटैक, इंदौर-जोधपुर बस की घटना

 

ये सीसीटीवी वीडियो इंदौर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस का है। इस बस में बुधवार सुबह जो हुआ वो दिल दहला देने वाला था। बस के ड्राइवर सतीश राव जो की बीच में बैठे दिखाई दे रहे है उनकी अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब उनकी तबियत बिगड़ी वो खुद बस नहीं चला रहा थे, बल्कि बोनट पर बैठे थे। दरसअल हुआ यूँ की ड्राइवर सतीश राव को कुछ देर पहले ही उसे घबराहट महसूस हुई थी। जिसके बाद बस क्लीनर को उसने ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया था इसके कुछ देर बाद अचानक वो आगे की ओर लुढ़ककर क्लीनर पर गिर पड़ा और बेसुध हो गया।

 

 

 

ये पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी । हादसे के तुरंत बाद केबिन में बैठी एक महिला ने यात्रियों को आवाज दी और CPR देने की कोशिश भी की, लेकिन सतीश की जान नहीं बच पाई।

 

 

 

ये घटना सुबह करीब 6 बजे राजस्थान के पाली जिले में केलवा-राजगनर के पास हुई। जैसे ही हालात बिगड़े, बस को रोककर ड्राइवर को पास के देसूरी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है।

 

 

 

 

सतीश राव जोधपुर जिले के भोजासर वाले थे। मंगलवार शाम इंदौर से जब बस रवाना हुई उनकी तबियत ठीक थे घटना के महज 15-20 मिनट में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और फिर सबकुछ बदल गया। हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री मौजूद थे, जो इस घटनाक्रम से दहशत में आ गए।


By - sagar tv news
30-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.