Sagar- कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा का प्रदर्शन, PM की माँ पर टिप्पणी का विरोध
सागर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया तीन बत्ती पर कांग्रेस कार्यालय के सामने 2 घंटे का मौन प्रदर्शन किया धरना समाप्त करने के बाद यातायात चौकी तक पैदल रैली निकाली कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए फिर यातायात चौकी के पास राहुल गांधी का पुतला दहन किया
वही कांग्रेस कार्यालय के सामने किए गए प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के एहतियात पुख्ता इंतजाम किए थे
भाजपा के नेताओं ने कहा कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गठबंधन मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर इस तरह की टिप्पणी कर पूरे देश का अपमान किया गया है देश की 70 करोड़ महिला शक्ति का अपमान किया गया है घरों में कामकाज करने वाली महिलाओं का अपमान किया गया है ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी इस टिप्पणी पर माफी मांगे
इस प्रदर्शन में खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह सागर विधायक शैलेंद्र जैन नरयावली विधायक प्रदीप लारिया जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत महापौर संगीता तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष संध्या भार्गव शहर की संख्या में लोग शामिल हुए