पुलिस की वर्दी में महिला डांसर्स के साथ डांस शरा-ब पीते हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल| सिंगरौली न्यूज़
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से पुलिस की वर्दी को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहाँ गोरवी चौकी में पदस्थ हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे पुलिस की वर्दी में महिला डांसरो के साथ ठुमके लगाते और शराब पीते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र यादव एक निजी पार्टी में मेहमान के तौर पर पहुँचे थे। वहाँ डांस कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान वे खुद को रोक न सके और मंच पर जाकर बार बालाओं के साथ थिरकने लगे।
दूसरे वीडियो में वह वर्दी पहनकर शराब के गिलास और चखना के साथ बैठे दिख रहे हैं। वर्दी को शर्मसार करने वाला यह वीडियो वायरल होने के बाद अब देखना होगा कि सिंगरौली पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।