MP Viral News:MP में टॉमी जायसवाल नाम से कुत्ते का आधार कार्ड वायरल ? देखिये सच्चाई
पूरे देश में इन दिनों कुत्तों की खूब चर्चा हो रही है। चाहे सुप्रीम कोर्ट का फैसला हो या फिर ग्वालियर-चंबल अंचल में वायरल हो रही एक अजीबोगरीब तस्वीर। इस तस्वीर में एक आधार कार्ड नजर आ रहा है, जिसमें फोटो किसी इंसान का नहीं बल्कि एक कुत्ते का है।
कार्ड बिल्कुल असली आधार कार्ड जैसा ही दिख रहा है – फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई है और नाम, पता व बाकी जानकारी भी दर्ज है। इस कार्ड में कुत्ते का नाम "टॉमी जायसवाल" लिखा गया है और जन्मतिथि 25-01-2010 दर्ज है। यहां तक कि आधार नंबर भी अंकित है।
जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या अब कुत्तों के भी आधार कार्ड बन रहे हैं? यह खबर देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई।
लेकिन जांच के बाद इस कार्ड की सच्चाई सामने आ गई। पड़ताल में पाया गया कि आधार पोर्टल पर ऐसा कोई पंजीकरण मौजूद ही नहीं है। यानी यह आधार कार्ड पूरी तरह फर्जी है और इसे किसी ने फोटो एडिट करके वायरल किया है।
ग्वालियर कलेक्टर ने भी स्पष्ट किया कि यह कार्ड नकली है और इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग ऐसे फर्जी डॉक्यूमेंट्स पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीरों की पहले जांच-पड़ताल जरूर करें।