माला बेचने वाले ने दिखाया खजाने का सपना, 5 लाख रूपये की ठगी |SAGAR TV NEWS|
उमरिया जिले की पाली पुलिस ने नकली सोने के सहारे लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि मास्टरमाइंड अब भी फरार है। इनके पास से ₹4.50 लाख नगद और बोलेरो वाहन जब्त भी जप्त किया है, छत्तीसगढ़ बिलासपुर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई,
इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजेश बहेलिया करीब एक माह पूर्व फरियादी के घर कंठी-माला बेचने के बहाने पहुंचा। वहीं उसकी जान-पहचान बढ़ी और उसने बताया कि एक ‘तांत्रिक बाबा’ को लगभग 60 ग्राम गड़ा हुआ पुराना सोना मिला है, जिसे वह सस्ते दामों में दिला सकता है। राजेश की बातों में आकर फरियादी ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद लगातार फोन पर बातचीत होती रही और 1 सितंबर को सौदे के लिए पाली बुलाया गया।
निर्धारित दिन राजेश अपने साथियों के साथ एनएच-43 स्थित कमला नरसिंग होम के पास बोलेरो वाहन से पहुंचा। आरोपियों ने पोटली से असली सोने की एक टिकली दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद फरियादी ने 4,50,000 नगद सौंप दिए। रकम मिलते ही आरोपी मौके से निकल गए। बाद में जब फरियादी ने पोटली खोली तो उसमें रखी सभी टिकलीयाँ नकली निकलीं।