Sagar- राज्य स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित हुये शिक्षक महेंद्र लोधी, जानिए क्यों |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के ज्ञानोदय आवासीय स्कूल के शिक्षक महेंद्र कुमार लोधी को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरुष्कार दिया जाएगा, उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार, रचनात्मक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षक दिवस पर प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल देंगे।

शिक्षक महेंद्र लोधी ने बताया कि वह पारंपरिक पद्धति से अलग हटकर पढ़ाने में विश्वास रखते हैं। वह छात्रों को पढ़ाने के लिए जीरो निवेश टीएलएम रंगीन चौक, स्मार्ट बोर्ड, मल्टीमीडिया और विभिन्न शिक्षण मॉडल का उपयोग करते हैं।

 

 

उनका प्रयास रहता है कि विषय वस्तु को जटिल न बनाकर सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाए। वह केवल किताबों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक भावना और जिम्मेदारी का भी विकास करते हैं। उनके अनुसार शिक्षा सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि एक साधना है।

 

शिक्षक लोधी का प्रकृति प्रेम और पर्यावरण के प्रति जागरूकता उनके कामों में साफ झलकता है। उन्होंने ज्ञानोदय विद्यालय परिसर की लगभग 10 एकड़ चट्टानी भूमि को एनएसएस के छात्रों की मदद से हरियाली में बदल दिया। जहां पहले घास तक नहीं उगती थी, वहां आज दर्जनों पेड़ लहरा रहे हैं। उन्होंने खुद पौधों की देखरेख की और यह सुनिश्चित किया कि वे पनपे और बड़े हों।

 

 

उन्हें पूर्व में भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इनमें राज्य स्तरीय विनय उजाला नेशन बिल्डर अवॉर्ड 2024, राज्य स्तरीय गीजूभाई शिक्षक सम्मान 2024, जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान सहित कई पुरस्कार शामिल हैं।

 

 

 


By - Sagar Tv News
05-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.