सागर- ईद मिलाद उन नबी के जुलूस में ऐसे नारे, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति, सख्त कार्रवाई की मांग
मध्य प्रदेश के सागर जिले में ईद मिलाद उन नबी के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान विवादित नारेबाजी का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य इलाके तीन बत्ती का है. यहां जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने बीच सड़क पर खड़े होकर सर तन से जुदा जैसे नारे लगाए. इस नारेबाजी के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में चर्चा तेज हो गई.
जानकारी के मुताबिक, यह जुलूस कांग्रेस नेता फिरदौस कुरैशी और पम्मा कुरैशी के नेतृत्व में निकाला गया था. जुलूस में शामिल कुछ लोगों द्वारा लगाए गए नारे अब विवाद का कारण बन गए हैं. शहर की आवोहवा को खराब करने की इस कोशिश ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.
हिन्दू संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है और शहर की फिजा खराब करने की कोशिश करने वालो पर कार्यवाही की मांग की है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में इस तरह की नारेबाजी से आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है.साथ ही अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।