सागर- जुलूस, सजावट और तवाफ से गुलजार हुआ शाहगढ़ नगर, नूरी मस्जिद से निकला जुलूस, शहर में दिखी रौनक

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ नगर में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम का 1500वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। पूरे नगर में दिनभर रौनक का माहौल रहा। शाहगढ़ की नूरी मस्जिद को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया। वहीं मस्जिद के पास मक्का शरीफ, मदीना शरीफ, बगदाद शरीफ और अजमेर शरीफ समेत वली अल्लाह के गुंबदों की झांकियां बड़ी ही खूबसूरती से तैयार की गईं।

 

 

श्रद्धालुओं ने उनका तवाफ (दर्शन) किया और दुआएं मांगीं। नगर के प्रमुख चौराहों और घरों को भी रोशनी और सजावट से चमकाया गया। दोपहर की जुमे की नमाज के बाद नूरी मस्जिद से जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बड़ा बाजार, जामा मस्जिद, ईदगाह मस्जिद और शंकरगढ़ तिराहा होते हुए पुनः नूरी मस्जिद पर जाकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोग पैगंबर की शिक्षाओं का पैगाम देते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और मिठाइयां वितरित की गईं।

 

 

आयोजन को लेकर नगर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ स्थानीय स्वयंसेवक भी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे, जिससे पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और भाईचारे का माहौल बना रहा। इस मौके पर नगर के लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी सिर्फ खुशी का त्योहार ही नहीं बल्कि पैगंबर हजरत मुहम्मद के बताए रास्ते पर चलने और इंसानियत, भाईचारा तथा अमन-शांति का संदेश फैलाने का दिन है। कुल मिलाकर शाहगढ़ का यह आयोजन धार्मिक आस्था, रंग-बिरंगी झांकियों और सामाजिक सद्भाव का शानदार उदाहरण बन गया।

 

 


By - sunil tiwari shahgarh
06-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.