Sagar - तालाब के किनारे घूम रहे थे युवक अचानक दिखी ऐसी चीज, लग गई भीड़ बुलानी पड़ी पुलिस
सागर के छोटे तालाब से एक युवक की डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है जैसे ही लोगों ने पानी में उतराती हुई इस डेड बॉडी को देखा तो सनसनी फैल गई आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, यह मामला चेतन हॉस्पिटल के सामने का है जहां तिली वार्ड निवासी कुछ युवा के यहां बने पार्क के पास घूम रहे थे कि अचानक उन्हें यह डेड बॉडी दिखाई दी,
जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी, गोपालगंज पुलिस को भी जानकारी भिजवाई, सूचना मिलते ही गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने डेड बॉडी को बाहर निकलवाया लेकिन खबर लिखे जाने तक इसकी पहचान नहीं हो सकी की यह युवक कौन है कहां का रहने वाला है और यह घटना कैसे हुई, यह चेक शर्ट पहने हुए हैं पुलिस ने इसकी शिनाख्ति के प्रयास तेज कर दिए हैं