Sagar- बाईक से सुनार नदी के पुल पर पहुँचा युवक, रात भर चली सर्चिंग, सुबह मिली बुरी खबर SAGAR TV NEWS
सागर के गढ़ाकोटा में सुनार नदी पर बने बड़े पुल से एक 17 साल के लड़के ने नदी में छलांग लगा दी। बुधवार सुबह उसकी डेड बॉडी एसडीआरएफ की टीम ने बरामद की है, लड़के की पहचान राजेश पिता दामोदर कुशवाहा साल निवासी बाछलोन के रूप में की गई
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात बाइक सवार गढ़ाकोटा में बने बड़े पुल पर पहुंचा। उसने बाइक पुल पर खड़ी की और यह कदम उठा लिया। घटना देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से सर्चिंग शुरू कराई। लेकिन अंधेरा होने से लड़के का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने पुल पर खड़ी बाइक के नंबर की मदद से नदी में कूदने वाली लड़के की जानकारी निकाली। मोबाइल नंबर मिलने पर परिवार वालों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन गढ़ाकोटा पहुंच गए
जिसके बाद मंगलवार सुबह सागर से एसडीआरएफ की टीम पहुंची। सुनार नदी में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब डेढ घंटे की सर्चिंग के बाद राजेश का शव बरामद कर लिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।