4 दिन बाद शिप्रा से मिली लेडी कांस्टेबल की लाश,68 घंटे की सर्चिंग के बाद कार भी बरामद SAGAR TV NEWS

 

एमपी के उज्जैन से बड़ी खबर है। चार दिन की मशक्कत और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार शिप्रा नदी में बही महिला कांस्टेबल का शव बरामद कर लिया गया है। शनिवार रात की इस दर्दनाक घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया है। उन्हेल थाने में पदस्थ लेडी कांस्टेबल आरती पाल की कार मंगलवार सुबह शिप्रा नदी में करीब 60–70 मीटर दूर से बरामद की गई। कार के भीतर ही उनका शव मिला। शनिवार रात आरती पाल, थाना प्रभारी अशोक शर्मा और एएसआई मदनलाल निनामा के साथ अपहरण के एक मामले की जांच के लिए जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार कार बड़नगर रोड स्थित पुल से नदी में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद से ही NDRF, SDRF, होमगार्ड और पुलिस की 130 सदस्यीय टीम ने नदी में लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाया। सोनार डिटेक्शन जैसे आधुनिक उपकरणों का भी सहारा लिया गया।

 

 

इस दौरान रविवार को सबसे पहले थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद हुआ और सोमवार को एएसआई मदनलाल निनामा की लाश मिली। दोनों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लेकिन लेडी कांस्टेबल आरती पाल का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। मंगलवार सुबह जब कार को नदी से बाहर निकाला गया, तो उसमें आरती का शव भी मिला। शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दर्दनाक हादसे ने उज्जैन पुलिस के तीन जांबाजों को हमेशा के लिए छीन लिया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर तेज रफ्तार और पुल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी ने एक साथ तीन परिवारों को क्यों उजाड़ दिया।

 

 


By - Sanjay sarma ujjain
10-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.