Sagar - हाईवे पर ट्रक ने कार को उड़ाया, मामा भांजे सहित चार लोगों का निधन, घटना सुनकर हर कोई स्तब्ध
सागर जिले के माल्थोन से एक दिल दहला देने सड़क हादसा सामने आया है जिसमें जैन परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना को सुनकर हर कोई स्तब्ध है रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा सागर ललितपुर नेशनल हाईवे पर स्थित शुखलीपुरा गांव के पास हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे फोर व्हीलर के परखच्चे उड़ गए,
घटना देख राहगीर मौके पर पहुंची उन्होंने फोर व्हीलर में फांसी घायलों को बाहर निकाला एंबुलेंस की मदद से माल्थोन अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें गंभीर लोगों को सागर जिला व्यापार किया गया इनमें से दो की हालत गंभीर थी वहीं सूचना मिलते ही ममाल्थोन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी इस हादसे में अभी 4 लोग घायल है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है
इस भीषण हादसे में दमोह जिले की जबेरा निवासी 40 वर्षीय सचिन जैन उनकी पत्नी 35 वर्षीय ऋतु जैन के साथ गढ़ाकोटा निवासी 32 साल के सुपेंद्र जैन, सुपेंद्र के ढाई साल के बेटे अक्ष जैन का निधन हो गया, इसमें सचिन जैन और ऋतु जैन पति पत्नी है वही सुपेंद्र, सचिन के बहनोई है और अक्ष भांजा है.
बता दे कि यह परिवार दमोह से गोलकोट जैन तीर्थ ललितपुर जा रहा था जो रास्ते में हादसे का शिकार हो गया