Sagar - भूपेंद्र सिंह बोले मोदी जी का जीवन त्याग और संघर्ष से भरा, कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा

 

सागर में भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर सागर जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आदर्श भाजपा कार्यकर्ता के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं, जिनका जीवन संघर्ष और त्याग से भरा हुआ है। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मोदीजी हमेशा कार्यकर्ताओं को महत्व देते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यशाला में प्रधानमंत्री मंच पर न बैठकर सबसे पीछे कार्यकर्ताओं के बीच बैठे थे।

 

 

यही कार्यकर्ता-आधारित राजनीति भाजपा की असली पूंजी है। सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिकता नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम है। भूपेंद्र सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती और वोकल फॉर लोकल पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। भाजपा नेताओं ने उदाहरण देते हुए कहा कि मोदीजी का हाफ आस्तीन का कुर्ता भी मितव्ययता और सादगी का प्रतीक है।

 

 

 

कार्यशाला में जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बने। वहीं, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिनों में 15 कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें रक्तदान शिविर, नमो मैराथन और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे आयोजन शामिल हैं। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा के मूल चरित्र को दर्शाता है। आईटी विभाग संयोजक बाल किशन सोनी और यश अग्रवाल ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यशाला में पूर्व मंत्री हर्ष यादव, महापौर संगीता तिवारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा को अपना संकल्प बनाएं।


By - sagar tv news
10-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.