खुदाई में निकली रहस्यमयी सुरंग, 400 साल पुरानी सुरंग का दावा, जनता हमाम से जुड़ाव की अटकलें

 

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक रहस्यमयी खोज ने लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। अंडा बाजार इलाके में खुदाई के दौरान एक गहरा गड्ढा बना, जिसे स्थानीय लोग और इतिहासकार 400 साल पुरानी सुरंग बता रहे हैं। दावा है कि यह सुरंग मुगलकालीन जनता हमाम से जुड़ी हो सकती है। अंडा बाजार इलाके में जमीन धंसने के बाद एक बड़ा गड्ढा बन गया। गड्ढे के भीतर से पत्थरों से बनी संरचना और सुरंग जैसी आकृति दिख रही है। स्थानीय लोग इसे जनता हमाम से जुड़ा प्राचीन रास्ता मान रहे हैं। नगर निगम ने मलवा डालकर गड्ढा भरने की कोशिश की, लेकिन सुरंग की गहराई के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

 

 

इतिहासकार मोहम्मद नोशाद का कहना है कि बुरहानपुर शहर में मुगलकालीन समय में पानी की अंडरग्राउंड सप्लाई सिस्टम बनाई गई थी। जो गड्ढा दिख रहा है, वह संभवत: उसी जल प्रणाली की कुंडी है। यह पूरी तरह सुरंग जैसी संरचना है, जिसमें दोनों ओर से पानी आने के रास्ते साफ नज़र आ रहे हैं। ऐसे में बिना पुरातत्व विभाग की जांच किए इसे भरना ऐतिहासिक धरोहर के साथ अन्याय होगा। इतिहासकार मोहम्मद नोशाद ने बताया कि यह सुरंग जनता हमाम की जल प्रणाली का हिस्सा हो सकती है। पुरातत्व विभाग को जांच करनी चाहिए।

 

 

स्थानीय निवासी शेख फारूक ने बताया कि पहले यह छोटा गड्ढा था, लेकिन पानी जाने के बाद यह और बड़ा हो गया। नगर निगम ने भरने का प्रयास किया, पर यह और गहराता गया। उन्हें लगता है कि यह कोई पुरानी सुरंग है, जिसकी जांच जरूरी है। शेख फारूक, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह सुरंगनुमा लग रही है, प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। फिलहाल यह सुरंग इतिहास का रहस्य है या महज एक गड्ढा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन बुरहानपुर के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि कहीं यह उनके शहर के गौरवशाली इतिहास का नया अध्याय तो नहीं।

 

 


By - Sagar Tv News
11-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.