Sagar - गोला कुआं के पुल से फिसला युवक, मौके पर लगी भीड़, पुलिस पहुंची मौके पर
सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई, बताया जा रहा युवक नशे की हालत में पुल पर बैठा हुआ था इसी दौरान हादसा हो गया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और इसके बाद थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम की है जहां काकागंज निवासी हेमराज घोषि गोला कुआं चौराहे के पास स्थित कलारी पर शराब पीने के लिए गया हुआ था शराब पीने के बाद यह वापस लौटा और यही पुल पर बैठ गया था, ज्यादा नशा होने की वजह से वह खुद को संभाल नहीं सका और करीब 15 फीट गहरे नाले में फिसल गया सरके बल गिरने से उसे गंभीर चोट आई और स्पॉट पर ही डेथ हो गई स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और इसके परिजनों से संपर्क किया तो भाई और भतीजा मौके पर पहुंच गए
थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि यह युवा के नशे का आदी है इसी वजह से इसकी पत्नी और दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी, आज भी जब उसके साथ हादसा हुआ तो नशे में था
इसके बाद पंचनामा करवाई कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है,