Sagar-सरकारी दफ्तर पर चोरों का धावा, उप पंजीयक कार्यालय से की बड़ी चोरी

 

सागर जिले के खुरई में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब उन्होंने सरकारी कार्यालय को भी निशाना बना लिया है। ताजा मामला उप पंजीयक कार्यालय का है, जहां चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने कार्यालय का मेन गेट तोड़ा और अंदर घुसकर 56 इंच की एलईडी, एक कंप्यूटर मॉनिटर, इनवर्टर और उसकी बैटरी सहित हेलमेट चोरी कर लिया।

 

 

 

यही नहीं, कार्यालय में रखी तीन अलमारियों के ताले भी टूटे मिले। इनमें कई अहम दस्तावेज़ रखे हुए थे, जिससे प्रशासन भी चिंता में है। उप पंजीयक प्रभारी राजकुमार अहिरवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। खुरई शहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

 

 

 

चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर आम लोग लगातार चोरियों की वारदात से परेशान हैं, वहीं अब सरकारी दफ्तर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त और निगरानी की कमी के चलते चोरों के हौसले इतने बुलंद हुए हैं। सरकारी कार्यालय में हुई इस चोरी ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी इन चोरों को पकड़ पाती है और लोगों में फैले डर को कम कर पाती है।


By - sagar tv news
13-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.