MP | 20 सालो से खंडहर पड़े मकान की नपा को अचानक याद आई तो बुल्डोजर लेकर पहुंचा |SAGAR TV NEWS|
दमोह जिले के पथरिया में नपा और राजस्व की टीम ने वर्षों से खंडहर पड़े एक जर्जर भवन को धराशाही कर दिया गया है, वार्ड क्रमांक 11 में एक बार फिर बुल्डोजर की धमक देखने को मिली, जानकारी के मुताबिक भवन की भूमि स्वामी सुशीला उर्फ रामदुलारी पति शंकरलाल पटवा का यह मकान करीब 20 वर्षों से बंद पड़ा था। लंबे समय से यहां कोई निवास नहीं करने के कारण मकान पूरी तरह जर्जर हो गया था।
बारिश के मौसम में इसके ढहने की आशंका बढ़ गई थी, जिससे आसपास के रहवासियों और पास स्थित शासकीय स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को खतरा था। लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद सीएमओ ऋतु पुरोहित , नायब तहसीलदार दीपमाला सिंह ने पुलिस और विभागीय स्टाफ की मौजूदगी में कार्रवाई कर मकान को गिरवा दिया। प्रशासन का कहना है कि यह कदम आमजन की सुरक्षा और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।