इस किसान नेता के खिलाफ मामला दर्ज, RSS मुख्यालय और मोहन भागवत को दी थी ये धमकी

 

 

एमपी के बैतूल में महाराष्ट्र के किसान नेता अरुण बनकर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है । अरुण वनकर ने धमकी दी थी अगरपीएम  मोदी किसानों पर गोली चलवाएंगे तो वे नागपुर में आरएसएस मुख्यालय और मोहन भागवत को उड़ा देंगे । इस मामले को लेकर बैतूल के भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बब्लू  शुक्ला ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी जिसको लेकर कोतवाली पुलिस ने अरुण वनकर के खिलाफ धारा 505 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है ।दरअसल अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के संयोजक और नागपुर के किसान नेता अरुण वनकर कल 4 जनवरी को किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए नागपुर से किसानों की रैली लेकर दिल्ली जा रहे थे । इस दौरान उन्होंने बैतूल के मुलताई में किसान स्तम्भ पर पहुच कर मुलताई गोली कांड में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी थी और इस दौरान मीडिया से बात करने पर उन्होंने आरएसएस मुख्यालय और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को उड़ाने की धमकी दे डाली  उन्होंने कहा कि अगर मोदी किसानों पर गोलियां चलवाएंगे तो हम मोहन भागवत को उड़ा देंगे हम भी नागपुर में रहते है ।


By - Mahesh Chandel (Betul MP)
05-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.