Sagar - जरूआखेड़ा रेलवे फाटक 11 दिन बंद रहेगा, हजारों यात्री होंगे परेशान, इन रास्तों का करे उपयोग
सागर बीना रोड पर स्थित जरूआखेड़ा रेलवे फाटक 11 दिनों के लिए बंद रहेगा, यानी की 17 सितंबर दिन बुधवार से यह फाटक और मार्ग बंद हो जाएगा जो 27 सितंबर तक बंद रहेगा, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यहां पर तीसरी रेलवे लाइन के लिए कार्य होने की वजह से इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है. प्रमुख रूप से यह सागर और खुरई को जोड़ने वाला अहम फाटक है,
रेलवे ने दी गई जानकारी में बताया है कि ठाकुर बाबा मंदिर के पास स्थित गेट क्रमांक 11 के अप/डीएन / तीसरी लाइन में ओवरहॉलिंग का कार्य निर्धारित किया है। यह कार्य रेल पथ की संरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्रॉसिंग की ओवरहॉलिंग के कारण दिन-रात कार्य किया जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात को फाटक से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस कारण अन्य वैकल्पिक सड़कों का उपयोग लोगों को करना होगा। लोग बांदरी व राहतगढ़ की ओर से आना-जाना कर सकते हैं।