खुरई अधिवक्ता संघ के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है
खुरई अधिवक्ता संघ के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। नामांकन जमा करने का समय निकल चुका है और अब नाम वापसी मंगलवार की शाम तक की जा सकती है। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि कौन-कौन चुनाव मैदान में रहेगा और कौन-कौन चुनावी मैदान को छोड़ देगा।
व्ही ओ (1) जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता एल. पी.पटैल, अधिवक्ता भरत जैन, अधिवक्ता रामबाबू सिंह ठाकुर ने नामांकन फॉर्म जमा किया है।उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता हरिशंकर त्रिपाठी, अधिवक्ता हेमंत गोस्वामी, अधिवक्ता मार्तण्ड पंडा, अधिवक्ता राकेश सिंह बाथरी, अधिवक्ता संदीप सिंह ठाकुर, अधिवक्ता हिमांशु शर्मा ने नामांकन जमा किया है। सचिव पद के लिए अधिवक्ता साकिर खान,
अधिवक्ता हेमंत गोस्वामी, अधिवक्ता अजीत साक्य ने अपना नामांकन फॉर्म जमा किया है। सहसचिव पद के लिए अधिवक्ता सबल सिंह ठाकुर, अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने नामांकन जमा किया है।कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता राकेश सिंह बाथरी, अधिवक्ता हेमंत कोरी, अधिवक्ता जय किशोर सिरोठिया, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता उमा ठाकुर, अधिवक्ता राहुल अहिरवार ने नामांकन फॉर्म जमा किया है। अब सभी लोगों को मंगलवार की शाम का इंतजार है कि कौन-कौन अपना नामांकन फॉर्म वापस लेता है।