Sagar - 60 साल के पार्षद ने 25 साल की युवती से किया निकाह ! मीडिया के सामने कर दिया बड़ा खुलासा
सागर में भाजपा के एक पार्षद ने 60 साल की उम्र में 25 साल की लड़की से तीसरा निकाह कर लिया है, पार्षद और इस लड़की की पहली मुलाकात पीली कोठी की दरगाह पर हुई थी लेकिन मामला तब सामने आया जब इस लड़की ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अब्दुल नईम पर बंधक बनाने ,जबरन निकाह करने के आरोप लगाए थे इसके बाद पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस थमते हुए 48 घंटे में जवाब मांगा था लेकिन पर से महोदय बहुत तेज निकले उन्होंने अपनी बेटी की उम्र की लड़की से 24 घंटे के अंदर ही निकाह कर लिया
इतना ही नहीं शिकायत के मामले में देखा जिस लड़की को लेकर महिला थाने पहुंचे थे मोटरसाइकिल पर सवार होकर लड़की पार्षद के साथ ही वापस लौटी इस दौरान अब्दुल नईम खान ने मीडिया के सामने इस बात को कहा कि यह लड़की उनकी पहले से पत्नी है पारिवारिक विवाद होने की वजह से उसने शिकायत की थी क्योंकि जब घर में बर्तन होते हैं तो उन में आवाज तो आती ही है बाकी जो आरोप लगाए जा रहे थे वह सभी निराधार हैं
दरअसल, लाजपतपुरा वार्ड से भाजपा पार्षद अब्दुल नईम खान के खिलाफ कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है, जिसमें युवती का आरोप है कि पार्षद ने उसे चार दिन तक अपने कार्यालय में बंधक बनाकर रखा और अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर निकाह करने का दबाव बनाया। मौका पाकर जब वह भागी तो पीछा करके उसे रायसेन में पकड़कर मारपीट की, उसके कपड़े फाड़े। मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस थमाया था और दो दिन में जवाब मांगा था नोटिस जारी होने के 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने निकाह कर लिया