Sagar - नगर निगम भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन – सागर में गरजी विपक्ष की आवाज़

 

सागर नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार और कांग्रेस पार्षदों की अनदेखी के खिलाफ आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में हुए इस जंगी धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए और निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार व घोटालों के गंभीर आरोप लगाए। नगर निगम कार्यालय के सामने हुए इस धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है और कांग्रेस पार्षदों की आवाज़ को दबाया जा रहा है।

 

 

 

जनता के टैक्स का पैसा विकास कार्यों की बजाय कमीशनखोरी और घोटालों में डुबोया जा रहा है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। यदि ज्ञापन में उल्लिखित 13 बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेसजन चरणबद्ध आंदोलन कर निगम का घेराव करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पात्र गरीबों को मकान से वंचित कर दलालों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। वहीं शहर में आवारा मवेशी और अव्यवस्थित ट्रैफिक से जनता परेशान है लेकिन निगम प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। धरना-प्रदर्शन में पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक सुनील जैन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि यह आंदोलन का पहला चरण है और यदि मांगें नहीं मानी गईं तो कांग्रेस सड़क से सदन तक नगर निगम को जवाबदेह बनाएगी।


By - sagar tv news
17-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.