3.30 लाख की स्मै-क के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दमोहपुलिस की बड़ी कार्रवाई |SAGAR TV NEWS|
एमपी के सागर संभाग के दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से साढ़े 3 लाख रुपये से ज्यादा की स्मैक बरामद की गई है। खास बात यह रही कि पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि दमोह में कुछ लोग स्मैक का धंधा कर रहे हैं। इसी पर कोतवाली पुलिस की टीम को अलर्ट पर रखा गया।
15 सितंबर की रात मुखबिर से खबर मिली कि पथरिया फाटक रेलवे ओवरब्रिज के पास तीन संदिग्ध खड़े हैं। सीएसपी एचआर पांडे के निर्देशन और कोतवाली टीआई मनीष कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश घारू (25), गोलू उर्फ सौरभ रजक (23) और जित्तू उर्फ यशवंत ठाकुर (45) के रूप में हुई है। तीनों दमोह के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें से योगेश और यशवंत पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया है। तीनों को मंगलवार शाम न्यायालय में पेश किया गया।
इस दौरान पुलिस ने नशे के कारोबारियों का जुलूस भी निकाला, ताकि समाज में स्पष्ट संदेश जा सके कि नशे के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।सुजीत भदौरिया, एडिशनल एसपी दमोह ने बताया कि हमारी टीम ने तीन आरोपियों को 35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इन पर पहले से भी मामले दर्ज हैं। नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।