गुरु नानक देव जी का ज्योति जोत दिवस मनाया गया : गुरुद्वारा साहिब में सुखमनी साहिब और शबद कीर्तन का आयोजन हुआ
खुरई के गुरुद्वारा साहिब में सिख समाज के प्रथम गुरु नानकदेव जी का ज्योति जोत दिवस मनाया गया। इस दौरान समाज की ओर से सुखमनी साहिब का आयोजन किया गया। इसके उपरांत हरविंदर सिंह चावला के परिवार की ओर से श्री सहज पाठ साहिब का आयोजन किया गया। इस दौरान शबद कीर्तन भी आयोजित किया गया। सिख समाज, सिंधी समाज और पंजाबी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने माथा टेका। इस अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष सजावट भी की गई। वहीं गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ हुआ, अरदास हुई। इसके बाद गुरु के लंगर का आयोजन भी हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाज के अलावा अन्य समाज के महिला व पुरुष शामिल हुए।