त्यौहार के देखते हुए पुलिस की मॉक ड्रिल, लोग देखकर हुए हैरान |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के उज्जैन के टावर चौक चौराहे पर आज सुबह पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान दंगे जैसी स्थिति को दर्शाने के लिए पुलिस और दंगाइयों के बीच पथराव, लाठीचार्ज और गोलीबारी हुई। मॉक ड्रिल के दौरान एक युवक घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

 

शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस समय-समय पर मॉक ड्रिल करती है। आज सुबह टावर चौक पर आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों को दो टीमों में बांटा गया।

एक टीम को दंगाई बनाया गया, जिसने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके जवाब में पुलिस बल ने पहले लाठीचार्ज किया। स्थिति बिगड़ने पर गैस फायर और गोलीबारी भी की गई।

 

 

 

पूरी कार्रवाई को वास्तविक बनाने के लिए क्रमबद्ध तरीके से बल प्रयोग की प्रक्रिया अपनाई गई—पहले गैस पार्टी ने गैस फायर किए, फिर इफेक्टिव बल का इस्तेमाल हुआ, इसके बाद रायफल पार्टी को बुलाया गया और अंत में मजिस्ट्रेट की अनुमति से गोली चलाई गई।

 

 

 

इस मॉक ड्रिल में सीएसपी दीपिका शिंदे, सीएसपी राहुल देशमुख, आरआई रणजीत सिंह, एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर सहित सभी थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जवानों को आपातकालीन स्थिति में अपनी भूमिका और बल प्रयोग के नियम समझाए।


By - sagar tv news
20-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.