Sagar- रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण से परेशान लोग, ट्रक कीचड़ में फंसे

 

सागर जिले के खुरई के खिमलासा रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू तो हो गया है, लेकिन निर्माण करने वाली कंपनी की लापरवाही ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल पंप के सामने दो ट्रक कीचड़ में फंस गए और उन्हें निकालने में कई लोगों को घंटों मेहनत करनी पड़ी। ओवरब्रिज के निर्माण की शुरुआत के समय लोगों को उम्मीद थी कि अब फाटक बंद होने पर लंबी कतारों और घंटों इंतजार से राहत मिलेगी।

 

 

 

लेकिन बारिश के मौसम में कंपनी ने किसी तरह की सुरक्षा या मार्ग की व्यवस्था नहीं की। इसका सीधा असर सड़क पर दिखाई दे रहा है। निर्माण स्थल के पास कीचड़ के कारण रोजाना वाहन फंसने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्कूल आने-जाने वाले बच्चे, महिलाएं, बीमार लोग और जैन समाज के श्रद्धालु खासतौर पर परेशान हैं। सड़क पर कीचड़ इतनी अधिक है कि छोटे वाहन तो छोड़िए, भारी वाहन भी फंस जाते हैं।

 

 

 

पेट्रोल पंप के सामने ताजा मामला सामने आया, जहां दो ट्रकों के पहिए कीचड़ में धंस गए। ट्रक निकालने में आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत की। कई बार वाहन चालक भी फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि कंपनी द्वारा कोई सतत व्यवस्था न होने की वजह से रोजमर्रा की जिन्दगी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ओवरब्रिज निर्माण कंपनी से आग्रह किया है कि वे निर्माण स्थल के आसपास तुरंत समुचित सुरक्षा और मार्ग की व्यवस्था करें। साथ ही कीचड़ हटाने और वाहन निकलने के लिए अस्थायी मार्ग बनाएं, ताकि आम जनता की परेशानियां कम हो सकें।

 

 

 

स्थानीय निवासी ने बताया कि “बारिश में सड़क की हालत और खराब हो गई है। ट्रक और अन्य वाहन फंस जाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए आना-जाना मुश्किल हो गया है। कंपनी को जल्द कदम उठाना चाहिए।” खुरई रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के साथ ही जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अब देखना यह है कि निर्माण कंपनी और प्रशासन कब तक लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए उचित कदम उठाते हैं।


By - sagar tv news
22-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.