Sagar - दुकान के अंदर से अचानक आने लगी अजीब सी आवाजें, सुनकर डर गए लोग फिर पुलिस बुलानी पड़ी
सागर के मकरोनिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक बर्तन व्यापारी पर अचानक ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर हमला किया गया जिसकी वजह से व्यापारी का शरीर झुलस गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है
मिली जानकारी के अनुसार मकरोनिया के प्रिंस मार्केट में गुप्ता स्टील भंडार है रोजाना की तरह संचालक बसंत गुप्ता अपनी दुकान में बैठे हुए थे शाम के समय अचानक दुकान के अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज़ें आने लगी इस यह आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्राहक डर गए और तत्काल ही दौड़ते हुए वह गुप्ता स्टील भंडार में पहुंचे तो देखा की जमीन पर कुछ अजीब सी चीज पड़ी हुई है
और फिर बसंत गुप्ता को देखा तो उनके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह से जल गए थे और वह कराह रहे थे, मौके पर भीड़ जमा हो गई थी तत्काल ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया हालांकि यह पदार्थ किसने फेंका क्यों फेंका इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है मकरोनिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है