Sagar-करंट लगने से पांच मजदूर झुलस गए

 

बांदरी थाना क्षेत्र की उजनेट पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गगऊआ गांव के पास सोयाबीन की फसल कटाई के लिए जा रहे मजदूर किसी किसान के खेत की तार फेंसिंग के पास से निकल रहे थे तभी उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से पांच मजदूर झुलस गए। सभी मजदूरों को इलाज के लिए खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। मजदूरों के साथ एक बड़ी घटना होने से टल गई। 

 

 


 जानकारी के मुताबिक कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव के 21 मजदूर सोयाबीन की फसल कटाई के लिए इमलिया गांव आए हुए थे। यहां कुछ किसानों की फसल कटाई के बाद आज सोमवार को सभी मजदूर पास के ही गांव गगऊआ जा रहे थे कि एक खेत में लगी तार फेंसिंग के बाजू से निकलने के दौरान पांच मजदूर इसकी चपेट में आ गए। जिसमें राहुल आदिवासी, सजन आदिवासी, मद्दू आदिवासी, छोटू आदिवासी सहित एक अन्य मजदूर को करंट लग गया। आनन फानन में सभी मजदूरों को खुरई सिविल अस्पताल लाया गया।

 

दो मजदूरों के ज्यादा झुलसने पर उन्हें भर्ती किया गया है। बाकि अन्य मजदूर मामूली रूप से झुलसे हैं। घायल ने बताया कि हम सभी 21 मजदूर मक्का के खेत के बाजू से निकल रहे थे। हम पांच लोग नाला पार करके दूसरी तरफ पहुंच गए थे। बाकी के मजदूर नाले के दूसरी तरफ थे। इसी दौरान खेत की तार फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आने से झुलस गए। यदि सभी लोग करंट की चपेट में आ जाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। बताया जा रहा है कि किसी किसान ने अपनी फसल को पशुओं से बचाने के लिए तार फेंसिंग में करंट फैला के रखा हुआ था। 

 

 

 


By - manoj badwani khuari
23-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.