Sagar- महिलाओं का भी वर्दी पहनने का सपना होगा सच, ऐसे करें पुलिस कॉन्स्टेबल की तैयारी |SAGAR TV NEWS
लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश में पुलिस में भर्ती का रास्ता खुल गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्रदेश में आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती निकाली है. महिलाओं के पास भी सिपाही बनने का बंपर मौका है. महिलाओं के लिए 2380 पद रिजर्व रखे गए हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, 29 सितंबर 2025 तक फॉर्म भरे जाएंगे. आवेदन करते समय यदि कोई गलती रह जाती है तो उसमें सुधार के लिए 4 अक्टूबर 2025 तक का समय मिलेगा.
सागर के राहुल पटेल बताते है की सिपाही भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में होगी. सबसे पहले इसकी लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी. लेकिन तैयारी करने का समय बहुत कम है ऐसे में रिटर्न की तैयारी के साथ-साथ उन्हें फिजिकल पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा, ताकि यह पहले से ही उनके रूटीन में शामिल रहे.