Sagar- दशहरा से पहले गढ़ाकोटा में तीन दोस्तों के साथ अनहोनी, भार्गव ने जताया शौक
सागर में तीन दोस्तों की नदी में डूबने से डूबने से जान चली गई। तीनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। शुक्रवार दोपहर को कोपरा नदी में नहाने पहुंचे थे। इस दौरान गहरे पानी में चले गए। एसडीईआरएफ ने दो घंटे सर्चिंग के बाद उनके शव बरामद किए। इस घटना के बाद नवरात्रि के त्यौहार पर शोक की लहर फ़ैल गई, घटना गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के गुंजोरा गांव की है। मृतकों की पहचान शिवम पिता सेवा बुंदेला, रामराजा पिता वीरेंद्र बुंदेला और शुवम पिता जगन्नाथ विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव को जैसे ही इस हादसे की सूचना लगी सूचना पर उन्होंने अपने पुत्र अभिषेक भार्गव को मौके पर पहुंचने को कहा, मौके पर पहुंचे अभिषेक भार्गव ने सागर की SDRF दल, थाना गढ़ाकोटा ,थाना रहली को सूचना दी मौके पर पहुंचे शासकीय अमले के साथ स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शवों को कोपरा नदी से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया.है बीच त्योहारों में इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई वही मृतकों के घरों में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
तीनों दोस्त दोपहर में नदी में नहाने के लिए पानी में उतरे। एक-एक कर गहरे पानी में चले गए। मामले की जानकारी लगने के बाद गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्चिंग शुरू कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने सर्चिंग के बाद तीनों शवों को बरामद कर लिया।