Sagar - मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, जैसीनगर को मिली 500 करोड़ की सौगात

 

सागर जिले के जैसीनगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास की ऐसी झड़ी लगाई, जिसने सुरखी विधानसभा की तस्वीर बदलने का ऐलान कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ से अधिक की सौगात जनता को दी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही मंच संभाला, वैसे ही घोषणाओं का सिलसिला शुरू कर दिया।

 

 

 

उन्होंने जैसीनगर को नगर परिषद बनाने और बेबस मध्यम सिंचाई परियोजना को स्वीकृति देने का ऐलान किया। इसके साथ ही जैसीनगर से तोड़ा तक 60 करोड़ की लागत से 25 किलोमीटर लंबा मार्ग बनाए जाने की घोषणा भी की। सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने जैसीनगर में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने, सिविल अस्पताल बनाने और महाविद्यालय में साइंस लैब व कॉमर्स संकाय शुरू करने का वादा किया। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने जैसीनगर बस स्टैंड और स्वास्थ्य केंद्र का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का ऐलान किया। और जब उन्होंने जैसीनगर का नाम बदलकर जय शिव नगर किए जाने की घोषणा की, तो पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।

 

 

 

कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह घोषणाएं सुरखी विधानसभा के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने जनता का आभार जताया कि इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्होंने मुख्यमंत्री का उत्साह बढ़ाया। जैसीनगर अब जय शिव नगर कहलाएगा और 500 करोड़ की यह सौगात आने वाले दिनों में यहां के विकास की नई कहानी लिखेगी। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से न सिर्फ जैसीनगर, बल्कि पूरा सुरखी क्षेत्र विकास की रफ्तार पकड़ने वाला है।


By - sagar tv news
26-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.