Sagar - आजादी के बाद पहली बार मिली इस वार्ड को यह बड़ी सौगात विधायक ने किया लोकार्पण
सागर के बरियाघाट वार्ड के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक हो गया है, क्योंकि यहां पर आजादी के बाद पहली बार सामुदायिक भवन बनकर न सिर्फ तैयार हुआ बल्कि उसका लोकार्पण भी हो गया,
सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन को नवरात्रि की पंचमी तिथि पर जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है इसका लोकार्पण नगर विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी पार्षद वैदेही पुरोहित दीदी ने किया, इस अवसर पर वार्ड वासी भी मौजूद रहे जिन्होंने तालियां बजाकर अभिनंदन किया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह शहर का सबसे बड़े मंगल भवन में से एक है । आज जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वे जनता के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हो रहे हैं शहर को निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है मूलभूत सुविधाओं के साथ शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी सागर को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है । साथ ही कहा कि अब जल्द ही इसके फर्स्ट फ्लोर का भी निर्माण कराया जाएगा ताकि गरीबों के लिए यह अधिक से अधिक काम आ सके।
वार्ड पार्षद वैदेही पुरोहित दीदी ने कहा कि यह भवन सिर्फ ईंट पत्थरों का ढांचा नहीं बल्कि हमारी सामाजिक एकता संस्कार और सहयोग की जीवंत मिसाल है और सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह वार्ड का पहला सामुदायिक भवन है इस भवन के स्थान चयन से लेकर नींव रखने और निर्माण तक में कई बाधाएं आई लेकिन विधायक शैलेंद्र जैन की आभारी हूं जिन्होंने हर जटिल समस्या को बड़ी ही सहजता से न सिर्फ दूर किया बल्कि आज इस भवन का लोकार्पण भी हो रहा है।