Sagar- महाकाली मंदिर से पंडालों तक उमड़ा आस्था का सागर, खुरई में नवरात्रि की भक्तिमय छटा

 

नवरात्रि पर्व पर सागर जिले के खुरई में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। गली-मोहल्लों से लेकर मंदिरों तक माता के अनेक आयोजन हो रहे हैं। पठार पर स्थित महामंगला महाकाली मंदिर में विशेष अभिषेक और भव्य महाआरती के साथ भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं शहर के अन्य पंडालों में भी देवी की आराधना में भावनाओं का प्रवाह नजर आया। खुरई के प्रसिद्ध महामंगला महाकाली मंदिर में पंचमी के अवसर पर मां का विशेष पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ।

 

 

 

अभिषेक सुशीला छुटकुल यादव द्वारा विधि-विधान से कराया गया, जिसमें कई पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान को पूरा किया। शाम को महाआरती के दौरान मंदिर परिसर "जय महाकाली" के जयकारों से गूंज उठा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसी के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में भी नवरात्रि के आयोजन पूरे उत्साह से जारी हैं। गढ़ौला नाका और भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास श्री सार्वजनिक दुर्गा एकता महोत्सव समिति द्वारा बीते 36 वर्षों से माता की भव्य झांकी सजाई जा रही है। अध्यक्ष योगेंद्र सिंह गौर व उनकी टीम ने मां दुर्गा को 56 भोग अर्पित किए और महाआरती की।

 

 

 

राहतगढ़ नाका चौराहे पर भी माता भगवती को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। पंडित निर्मल कुमार मिश्रा ने पूजा-अर्चना कराई और बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। शहर के भगतसिंह वार्ड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पीछे महामंगला महाकाली समिति द्वारा पिछले 8 वर्षों से प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस बार यहां दो देवी स्वरूपों की स्थापना की गई है। अध्यक्ष शिशुपाल सिंह व समिति के सदस्यों ने महाआरती का आयोजन कराया। मरई माता मंदिर परिसर में जय मां मरई माता गरबा समिति द्वारा गरबा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने देवी के समक्ष नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।


By - sagar tv news
29-Sep-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.