Sagar- बांदरी बंद, हाईवे जाम, कई थानों की पुलिस, जाने क्यों मचा बवाल |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले की खुरई विधानसभा के बांदरी में अचानक बवाल मच गया है, जिससे नगर पूरा बंद है, हाईवे पर चक्काजाम है, सैकड़ो ट्रको के पहिये थमे हुए है, भारी पुलिस बल मौजूद है, यहां असमाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।विरोध में दोपहर बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायियों ने बांदरी-खुरई मुख्य हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बांदरी थाना पुलिस के साथ खुरई और आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश देकर मामले को शांत करवाया।
घटना के विरोध में बांदरी नगर परिषद क्षेत्र बंद रहा। बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना के समय बंद थे, जिससे असामाजिक तत्वों को मौका मिला। उन्होंने कैमरों को दुरुस्त करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है