Sagar- कांग्रेस का आक्रोश कैंडल मार्च, सिरप से बच्चों की मौ-त ,सरकार के खिलाफ गरजी सड़कों पर जनता

 

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से हुई 25 से अधिक मासूम बच्चों की जान जाने के बाद पूरे प्रदेश में गुस्से की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में सागर जिले के देवरी नगर में गुरुवार रात कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

देवरी में कांग्रेस ने गुरुवार की रात नगर पालिका चौराहे से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। मासूमों की याद में निकाले गए इस मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियाँ लिए लोगों ने बच्चों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

 

कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ता “हत्यारी सरकार इस्तीफा दो” और “स्वास्थ्य मंत्री शर्म करो” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। माहौल भावुक भी था और गुस्से से भरा भी।

यह कैंडल मार्च ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकारी लापरवाही के कारण ही इतनी बड़ी त्रासदी हुई है।

 

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि शासन की विफलता का परिणाम है। अगर समय रहते गुणवत्ता जांच होती, तो मासूमों की जानें बच सकती थीं। उन्होंने मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री तत्काल इस्तीफा दें और दोषियों पर आपराधिक कार्रवाई की जाए।

हर्ष यादव, पूर्व मंत्री ने बताया कि ये बच्चों की मौत नहीं, यह सरकार की लापरवाही से हुआ कत्ल है। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक दोषियों को सज़ा नहीं मिलती।”

 

 

कैंडल मार्च में संजय ब्रजपुरिया, बाबा राजोरिया, बालमुकुंद सोनी, सुरेंद्र सिंह राजपूत, अनंतराम रजक, नगर अध्यक्ष गौरव पांडे, रजनीश जैन, शैंकी राय, नीरज कोष्टी, शुभम शर्मा और राजू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

देवरी की सड़कों पर उठी यह मोमबत्ती सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सरकार से जवाब मांगती एक लौ थी।

 

 

 


By - sagar tv news
10-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.