रशियन महिलाओं का डांस वीडियो आया सामने फिर, हिंदू संगठन ने किए विरोध |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया एक वीडियो के कारण चर्चा के केंद्र में आ गई है। फैक्ट्री के ए–1 सेक्शन के अंदर 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के आयोजन के दौरान रशियन महिलाओं और कुछ कर्मचारियों का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ‘प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से’ गाने पर विदेशी महिलाएं और फैक्ट्री कर्मचारी ठुमके लगाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आते ही हिंदू सेवा परिषद ने आपत्ति जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जैसवानी ने कहा कि यह एक संवेदनशील रक्षा संस्थान है, जहां सुरक्षा और मर्यादा सर्वोपरि होनी चाहिए। सनातन धर्म के पर्व पर फिल्मी गानों पर डांस करना अश्लीलता और परंपरा का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल जल्द ही रक्षा अधिकारियों से मुलाकात करेगा और विरोध दर्ज कराएगा।

 

 

हालांकि फैक्ट्री से जुड़े कुछ पूर्व कर्मचारी इस विवाद को अनावश्यक बता रहे हैं। जेसीओ सदस्य और पूर्व कर्मचारी अरुण दुबे ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर फैक्ट्री के हर सेक्शन में पूजा, झांकियां और उत्सव का कार्यक्रम अंग्रेजों के समय से होता आ रहा है। इस दिन मशीनों की पूजा की जाती है और कुछ समय के लिए कर्मचारी आपस में जश्न मनाते हैं। चूंकि इस साल फैक्ट्री में रूस की एक तकनीकी टीम भी मौजूद थी, इसलिए उन्होंने भी भारतीय कर्मचारियों के साथ डांस में हिस्सा लिया। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।

 

 

अरुण दुबे ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसी फैक्ट्री कर्मचारी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला गरमाया। फैक्ट्री प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जयंती पर होने वाले पारंपरिक आयोजन में किसी तरह की सुरक्षा चूक या गैरकानूनी गतिविधि नहीं हुई है। प्रबंधन का कहना है कि कारखाने में 17 सितंबर को हर वर्ष विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस दौरान मशीनों की सफाई और पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इस साल रशियन तकनीशियन मौजूद थे, इसलिए वे भी डांस का हिस्सा बन गए। फिलहाल वीडियो को लेकर जांच की बात कही जा रही है।

 

 

 


By - sagar tv news
10-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.