सागर मामले के बाद दमोह सांसद राहुल लोधी ने जारी की परिजनों की सूची, बोले 6 लोगों से आगे मेरा कोई संबंध नहीं

 

सागर में बांदरी क्षेत्र में वन विभाग की छापामार कार्रवाई के बाद अवैध उत्खनन का मामला तूल पकड़ रहा है। इस कार्रवाई में पकड़े गए एक आरोपी को लेकर यह चर्चा तेज हुई कि वह दमोह सांसद राहुल लोधी का रिश्तेदार है। मामला बढ़ता देख सांसद ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है और कानूनी रूप से बयान जारी किया है।

 

 

सांसद राहुल लोधी ने अपने अधिवक्ता रामलाल उपाध्याय के माध्यम से एक लिखित सूचना जारी कर कहा है कि उनका परिवार सीमित है और किसी भी बाहरी व्यक्ति की गतिविधियों से उन्हें जोड़ना गलत और अपमानजनक होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा – “मेरे परिवार में सिर्फ छह सदस्य हैं। मां, पत्नी, दो बेटियां और दो बहनें। इनके अलावा कोई भी व्यक्ति यदि कुछ करता है, तो उसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं होगी।”

 

 

 

सांसद ने कहा कि उनके कुटुंब के अन्य सदस्यों की संपत्ति और कार्यों का बंटवारा पहले ही हो चुका है और वे सभी अपने-अपने व्यवसाय, खेती या राजनीतिक गतिविधियों में स्वतंत्र रूप से लगे हुए हैं। ऐसे किसी व्यक्ति की गतिविधि से उन्हें जोड़ना असत्य और भ्रामक होगा। जारी कानूनी सूचना में यह भी उल्लेख है कि यदि भविष्य में इन छह सदस्यों से अलग किसी भी व्यक्ति के सकारात्मक या नकारात्मक कार्यों में सांसद राहुल लोधी का नाम जोड़ा गया, तो वह इसे उनकी छवि और सम्मान के खिलाफ मानेंगे और कानूनी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में वन विभाग ने बांदरी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर छापा मारा था।

 

 

 

 

पकड़े गए आरोपी के बारे में अफवाहें फैलीं कि उसका संबंध सांसद राहुल लोधी से है। इन चर्चाओं के बाद सांसद ने परिवार की सूची सार्वजनिक कर दी, ताकि किसी भी तरह की राजनीतिक अफवाह या अनर्गल टिप्पणी को रोका जा सके। सांसद ने यह भी संकेत दिया कि उनका कुटुंब बड़ा जरूर है, लेकिन केवल छह सदस्य ही उनके वास्तविक पारिवारिक दायरे में आते हैं। ऐसे में किसी तीसरे व्यक्ति के कार्यों में उनका नाम घसीटना न केवल अनुचित होगा, बल्कि यह सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर आपत्तिजनक भी माना जाएगा।


By - sagar tv news
11-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.