Sagar - दिवाली से पहले चोर गिरोह हुए सक्रिय, रेस्टोरेंट को बनाया निशाना नगदी के साथ डीवीआर भी ले उड़े
दिवाली का त्योहार आते ही सागर शहर में चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गए हैं ताजा मामला सागर शहर के भगवानगंज क्षेत्र से सामने आया है जहां चोरों ने रेस्टोरेंट पर धावा बोलकर टीवी मोबाइल मिक्सर नगदी सहित करीब 50000 का माल उड़ा दिया है और बड़ी बात यह है कि यह रेस्टोरेंट सड़क के किनारे पर स्थित है और रात में भी इस रोड पर आवाजाही लगी रहती है इसके बावजूद चोरों ने इसे निशाना बनाया ,सूचना मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी छानबीन शुरू की है
दाना पानी रेस्टोरेंट संचालक संजय जैन ने बताया कि जब रविवार सुबह उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संचालक संजय जैन ने बताया कि चोर दुकान से लगभग 16,500 रुपये नगद,एक मोबाइल फोन,मिक्सर मशीन,CCTV कैमरा और DVR सिस्टम लेकर फरार हो गए।DVR चोरी होने के कारण चोरी की फुटेज भी नहीं मिल सकी है।पुलिस अब आसपास के अन्य CCTV कैमरों की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चोरों ने बड़ी ही सावधानी से सेंध लगाई और चोरी के बाद DVR ले जाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।