आपस में टकराए गए बाइक और ऑटो दो लोगों को आयी चोटें || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बीना थाना अंतर्गत खिमलासा रोड पर बाइक और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाईक चालक और ऑटो में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। जानकारी के मुताबिक बाइक चालक 28 साल का संदीप लोधी निवासी भर्री और ऑटो में सवार एक 20 साल का युवक विक्की कुशवाहा निवासी बुखारा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस की मदद से उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। मामले में डॉ. हर्षिता परिहार ने जानकारी दी।


By - Manoj Badhwani (Bina MP)
07-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.