Sagar- सौ साल का उत्साह: खुरई में संघ का विशाल पथ संचलन |SAGAR TV NEWS|

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर सागर जिले के खुरई में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इसमें बच्चों से लेकर वरिष्ठ स्वयंसेवकों तक एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक गणवेश और अनुशासित स्वरूप में भाग लेकर एकता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। पूर्व गृहमंत्री और स्थानीय विधायक भूपेंद्र सिंह ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

 

 

रविवार को ऐतिहासिक किला परिसर से पथ संचलन की शुरुआत हुई। स्वयंसेवक कंधे पर लाठी धारण किए अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़े। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी—मस्जिद तिराहा, ललिता शास्त्री स्कूल, झंडा चौक, परसा चौराहा, अंबेडकर चौराहा, सागर नाका और पठार रोड होते हुए वापस किला परिसर पहुंचकर समापन हुआ।

 

पूरा शहर केसरिया उमंग और देशभक्ति के माहौल में डूब गया। परसा चौराहा, बैंक चौराहा और अन्य कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। इस दौरान जगह-जगह वंदेमातरम और भारत माता की जय के स्वर गूंजते रहे।

 

 

खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने परसा चौराहा के समीप पथ संचलन में शामिल होकर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की और उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है, जिसने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। सौ वर्षों की इस यात्रा पर उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से संघ के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 


भूपेंद्र सिंह, विधायक खुरई बोले यह केवल संगठन का नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का शताब्दी पर्व है। आज की युवा पीढ़ी को इस अनुशासन और समर्पण की परंपरा से जुड़ना चाहिए।”

खुरई का यह पथ संचलन संघ के सौ वर्षीय गौरवपूर्ण इतिहास, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बन गया।

 

 

 


By - sagar tv news
13-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.