Sagar - महिला तहसीलदार ने किसानों पर उठाया हाथ, वीडियो वायरल, खाद लेने पहुंचे थे किसान
सागर जिले में एक महिला तहसीलदार का किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते वीडियो सामने आया है वीडियो सामने आने के बाद एक संवेदनशील अधिकारी प्रीति रानी चौरसिया के द्वारा किया गया इस तरह का बर्ताव चर्चा का विषय बना हुआ है जो उनकी किसानों के प्रति असंवेदनशीलता को जाहिर करता है
एक तरफ सरकार किसानों को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाता है दूसरी तरफ उनके अधिकारी खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि तहसीलदार किसानों के ऊपर हाथ उठा रही हैं वही इस मामले में कांग्रेस ने तहसीलदार से माफी मांगने की मांग की है
दरअसल सागर जिलेभर में खाद का संकट गहराया है। सोसाइटी से लेकर खाद्य वितरण केंद्रों तक पर किसान दिन-रात खाद की जुगाड़ में लगे हैं। देवरी में सोमवार अलसुबह 3 बजे से किसान खाद के टोकन लेने मंडी प्रांगण में लाइन में लगने पहुंच गए थे। जहां एक लाइन में पुरुष और दूसरी लाइन में महिलाएं खड़ी थी। अव्यवस्थाओं के बीच खाद के टोकन का वितरण शुरू हुआ। जिसमें किसानों को तहसीलदार द्वारा टोकन बाटे जा रहे थे। इस दौरान किसानों की भीड़ और धक्का-मुक्की के दौरान तहसीलदार को एक किसान हाथ उठाना पड़ा, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अधिकारी किसानों को आपस में लड़वा रहे हैं, जिससे यह आंदोलन खत्म हो जाए और किसानों को लाइन में लगने कह रहे हैं। एसडीएम किसानों के हाथ पकड़कर लाइन में लगा रहे हैं, उन्होंने तहसीलदार के इस तरह की रवैया पर किसानों से माफी मांगने की मांग की है