सागर- डीएपी खाद की किल्लत से भड़के किसान, बंडा के बरा चौराहा पर चक्का जाम |SAGAR TV NEWS|

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में डीएपी खाद की किल्लत अब किसानों के धैर्य से बाहर हो चुकी है। इसी नाराज़गी का बड़ा नज़ारा मंगलवार सुबह बंडा इलाके के बरा चौराहा पर देखने मिला, जब सैकड़ों किसानों ने सड़क पर डेरा डालते हुए चक्का जाम कर दिया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस विरोध ने पूरे क्षेत्र का यातायात रोक दिया और घंटों तक हालात जस के तस बने रहे। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से रोजाना सुबह-सुबह खाद वितरण केंद्रों पर लाइन में लग जाते हैं, लेकिन घंटों इंतज़ार के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिलती।

 

लाइन में लगे रहने के कारण उनका खेत का बाकी काम भी रुक गया है। किसानों का आरोप है कि स्टॉक आने के नाम पर उन्हें टरकाया जा रहा है और कई बार खाद मिलने से पहले ही डिस्ट्रीब्यूशन बंद कर दिया जाता है। मौके पर मौजूद महिला किसानों ने भी सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि खेतों में बुआई का समय निकल रहा है और खाद न मिलने से फसल चौपट होने की आशंका बढ़ रही है।

 

 

चक्का जाम के दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि तुरंत खाद की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र होगा। किसानों के अनुसार सुबह से लेकर समाचार लिखे जाने तक न तो कृषि विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही खाद वितरण की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

 

 

किसानों ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन किसानों का कहना था कि मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा है। अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और क्या डीएपी खाद की किल्लत जल्द दूर होगी या यह विरोध और बड़ा रूप लेगा?

 

 


By - sagar tv news
14-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.