सागर पुलिस लाइन में घुसा ज़हरीला रसेल वाइपर, सीढ़ियों से उतरकर पार्क पहुँचा, स्नेक कैचर ने पकड़ा

 

सागर की पुलिस लाइन में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब देश के सबसे ज़हरीले सांपों में शुमार रसेल वाइपर वहां घुस गया। क्वार्टर की सीढ़ियों से उतरकर ये सांप सीधे पार्क तक पहुंचा और झाड़ियों में छिप गया। घबराए रहवासियों ने तुरंत स्नेक कैचर को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। घटना पुलिस लाइन के आवासीय परिसर की है। रात के समय कुछ लोगों ने सांप को क्वार्टरों के पास देखा। जैसे ही लोगों ने शोर मचाया, सांप सीढ़ियों के रास्ते फिसलता हुआ पार्क में जा घुसा। अचानक हुई इस घटना से परिवारों में डर का माहौल फैल गया। रहवासियों ने तत्काल शहर के प्रसिद्ध स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी। अकील मौके पर पहुँचे और झाड़ियों की तलाशी शुरू की। करीब कुछ मिनट की कोशिश के बाद उन्होंने सांप को पकड़ लिया। सांप की लंबाई लगभग 4 फीट बताई जा रही है, जबकि वजन साढ़े 3 किलो के आसपास है।

 

 

सूबेदार हेमंत पटेल ने सबसे पहले इसकी जानकारी दी थी। अकील बाबा ने पुष्टि की कि यह रसेल वाइपर प्रजाति का सांप है, जिसे भारत के सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है। बताया जाता है कि अगर यह किसी को डस ले तो कुछ ही देर में जान चली जाती है। ठंड का मौसम शुरू होते ही सांप बिलों से निकलकर गर्म जगहों और रहवासी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे समय में घरों और कॉलोनियों के आसपास सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

 

अकील बाबा ने कहा कि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है और जल्द ही उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। घटना के बाद पुलिस लाइन के अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ाने और आसपास की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। एक तरफ जहां समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टला, वहीं इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल राहत की बात ये है कि सांप सुरक्षित पकड़ा जा चुका है।

 

 

 


By - sagar tv news
17-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.