Sagar- शराब दुकान के सामने लाठी डंडे लेकर छिड़ा युद्ध, पुलिस के समाने बेखौफ होकर किया ये
सागर में दिवाली से पहले बीच सड़क पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इतना ही नहीं मारपीट करने वालो ने स्टेटस पर बेखौफ होकर ये वीडियो लगाए है, यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कैंट मॉल के सामने की है, जहां जब दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती रही।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन स्थित शराब दुकान के सामने की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विवाद किसी आपसी कहासुनी को लेकर शुरू हुआ था, जो कुछ ही देर में हिंसक रूप ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।