सागर में दीपोत्सव की धूम, कटरा बाजार 2 दिन नो-एंट्री, पटाखा बाजार सजा, प्रशासन अलर्ट

 

धनतेरस के साथ सागर में पांच दिवसीय दीपोत्सव की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। शहर के कटरा, मोतीनगर, तीनबत्ती और सराफा जैसे मुख्य बाजार रंग-बिरंगी रोशनी, दीप, सजावट सामग्री और खरीदारी कर रहे लोगों की भीड़ से पट गए हैं। पीटीसी ग्राउंड में पटाखा बाजार भी सज चुका है और दुकानों पर खरीदारों की लाइनें नजर आ रही हैं। शहर में बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

 

 

कटरा बाजार के आसपास रविवार और सोमवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसका असर ऑटो, आपे, कार और पिकअप वाहनों पर रहेगा। यातायात पुलिस स्थिति को देखकर समय सीमा बढ़ा या घटा सकती है।

 

 

 

 

इन मार्गों से नहीं जा सकेंगे वाहन, तीन मढ़िया, एलिवेटेड कॉरिडोर, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा,राहतगढ़ बस स्टैंड।तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग भी पूरी तरह बैन रहेगी। पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। नगर निगम ने शहर में विशेष रूप से पीटीसी ग्राउंड, कंट्रोल रूम और निगम कार्यालय पर फायर ब्रिगेड और फायर बाइक तैनात की हैं।

 

 

 

 

त्योहार के दौरान आगजनी की संभावनाओं को देखते हुए फायर टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। डॉक्टरों को ऑन-कॉल ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इन नंबरों को रखें याद, पुलिस कंट्रोल रूम: 9479997610, 07582-267777, एंबुलेंस: 108, फायर ब्रिगेड: 101, अन्य आपात स्थिति: 112 । त्योहार की रोशनी के बीच व्यवस्था और सुरक्षा की मजबूत तैयारी से प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दीपोत्सव बेफिक्र होकर मनाइए, सिस्टम पूरी तरह तैनात है।


By - sagar tv news
19-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.