Sagar- रात 3 बजे तेज रफ्तार कार ने दो ऑटो और दीवार तोड़ी ,नशे में धुत ड्राइवर और फिर
सागर शहर के तिली वार्ड के राजघाट रोड क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ऐसा खतरनाक हादसा हुआ जिसने स्थानीय लोगों को दहला दिया। रात करीब 3 बजकर 10 मिनट पर तेज़ रफ्तार से आ रही एक फोर व्हीलर ने सड़क किनारे खड़े दो ऑटो रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे का असर इतना जोरदार था कि पास स्थित एक मकान की दीवार भी ढह गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना में शामिल गाड़ी का नंबर MP- 15- 04- EE- 8080 बताया जा रहा है। दावा किया गया है कि कार चालक नशे की हालत में था और गाड़ी काफी तेज स्पीड में चला रहा था।
अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर उसने महेश पटेल और प्रवीण चौरसिया के खड़े आपे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों ऑटो मालिक रोज की तरह अपने वाहन तय स्थान पर खड़ा करके घर जा चुके थे। हादसा लगभग तीन बजे के बाद हुआ, जब इलाके में सन्नाटा था। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके का जायज़ा लिया। हादसे में महेश पटेल का ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि प्रवीण चौरसिया का ऑटो भी बुरी तरह टूट चुका है। साथ ही भारत त्यौहार के मकान की दीवार भी गिर गई, जिससे घर के अंदर का हिस्सा प्रभावित हुआ है।
गनीमत यह रही कि इस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना जान का नुकसान भी हो सकता था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दीपावली के मौके पर भी पुलिस लापरवाह ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर तत्परता से कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों का कहना है कि रात के समय नशे में धुत ड्राइवर खुलेआम तेज रफ्तार में वाहन भगाते हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना होगा पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है। फिलहाल घटना ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने दोषी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐ