सिद्धत्व फाउंडेशन ने मनाई “दीवाली की रोशनी — हर दिल तक”160 परिवारों के साथ बाँटी खुशियाँ,
सागर के सिद्धत्व फाउंडेशन ने भगवान गंज वार्ड में आयोजित दीवाली की रोशनी हर दिल तक कार्यक्रम ने इस वर्ष सेवा संवेदना और सामाजिक समरसता की एक सुंदर मिसाल पेश की। झुग्गी बस्ती के 160 परिवारों और बच्चों के साथ मनाई गई इस विशेष दीवाली में 600 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।
फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्वेता नेमा के नेतृत्व में टीम ने मिठाइयाँ, दीप, राशन, कपड़े और उपहार वितरित किए, जिससे हर घर में रोशनी और हर चेहरे पर मुस्कान बिखर उठी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में श्याम तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, जगन्नाथ साहू गुरैया, पंकज मुखारिया ,निकेश गुप्ता, पंकज नेमा अंशुल परिहार, HDFC बैंक के अधिकारीगण, सिद्धत्व परिवार के सक्रिय सदस्य हर्षित जैन, बृजेश मिश्रा, अंकिता चौबे, पुष्पा पटेल आदि।
कार्यक्रम में पार्षद रामू ठेकेदार ने सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने फाउंडेशन के साथ मिलकर आयोजन की व्यवस्था और जनसहभागिता को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। उन्होंने कहा सिद्धत्व फाउंडेशन का यह प्रयास इस बात का उदाहरण है कि जब समाज और जनप्रतिनिधि एक साथ आते हैं, तो हर दिल तक रोशनी पहुँचती है।” सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि
सच्ची दीवाली वही है जहाँ दीये दिलों में जलें और मुस्कान किसी के जीवन को रोशन करे। सिद्धत्व फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में करुणा, सहयोग और मानवता की सच्ची मिसाल है।
इस अवसर पर श्री श्याम तिवारी जी ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है। जब हम किसी ज़रूरतमंद के जीवन में सहायता का दीप जलाते हैं तो वास्तव में हम भगवान की ही आराधना करते हैं। सिद्धत्व फाउंडेशन का यह कार्य समाज को यह सिखाता है कि सच्चा धर्म मानवता की सेवा में ही निहित है।
अतिथियों ने आगे शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अभावग्रस्त परिवारों के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग और समर्थन का आश्वासन भी दिया।
डॉ. श्वेता नेमा ने कहा “दीवाली केवल दीप जलाने का नहीं किसी के जीवन में आशा का उजाला फैलाने का पर्व है। सिद्धत्व फाउंडेशन का उद्देश्य है कि हर दिल तक रोशनी पहुँचे और हर घर में खुशियाँ बिखरें।