Sagar- किसानों को खाद वितरण कराने 3 घंटे तक मंडी में डटे रहे विधायक
सोयाबीन मक्का की कटाई होने के बाद खेत खाली हो गए, अब रवि सीजन में गेंहू चना मसूर सहित अन्य फसलों की बुआई शुरू हो गई, लेकिन बुआई करने किसानो को डीएपी खाद की जरूरत है, इनकी जरूरत का अंदाजा आप इससे लगा सकते है की बंडा में जिस डी ए पी खाद का वितरण गुरुवार से किया जाना था उसको लेने किसान बुधवार को ही कृषि उपज मंडी परिसर में बने खाद वितरण केंद्र पहुंच गए, लेकिन गुरुवार से खाद वितरण किया जाना था जिसके वजह से गेट बंद थे। इसके बाद वह बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार के निवास पर पहुंचे और डी ए पी खाद वितरण करवाने की मांग करने लगे।
जिसके बाद बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचे और अधिकारियों को फोन पर खाद वितरण करने के निर्देश दिए। जिसके मौके पर तहसीलदार, कृषि अधिकारी, नायब तहसीलदार, पुलिस और खाद वितरक स्टॉप मौके पर पहुंचा और दो काउंटर लगाए गए लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण विधायक ने पांच काउंटर से खाद वितरण करने के निर्देश दिए। जिसके पश्चात चार काउंटर पुरुषों के लिए और एक काउंटर महिलाओं के लिए खोला गया। विधायक द्वारा किसानों के लिए छाया और पानी की व्यवस्था करवाई। वहीं किसानों के लिए डी ए पी खाद के साथ ग्रोमोर भी दिया जा रहा था। जिसमें ऐसे भी किसान थे जिन्हें ग्रोमोर की आवश्यकता नहीं थी । किसानों ने बताया कि उन्हें केवल डी ए पी खाद चाहिए ग्रोमोर की जरूरत नहीं है। विधायक ने किसानों की आवश्यकता अनुसार ही खाद वितरण करने के निर्देश दिए। विधायक वीरेंद्र सिंह करीब 3 घंटे तक मंडी परिसर में रुके रहे।