Sagar - शराबियों ने पहले रोकी मंत्री की गाड़ी फिर कलेक्टर वाहन के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिए
सागर जिले की परसोरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दो शराबियों का कलेक्टर की गाड़ी के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला इसकी वजह से सागर जबलपुर हाईवे पर करीब 15 से 20 मिनट तक जाम लग रहा कलेक्टर के साथ तहसीलदार और अन्य स्टाफ भी मौके पर ही इस जाम में फंसे रहे, इस दौरान स्टैंड पर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे जो आप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं
दरअसल इन शराबियों ने जिले की कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए कलेक्टर की गाड़ी के सामने उत्पाद मचाया और थाना क्षेत्र की डायल 112, 20 से 25 मिनट बाद मौके पर पहुंची तब तक कलेक्टर और पूरा प्रशासनिक अमला यहां फंसा रहा
इस दौरान कलेक्टर का स्टाफ इन्हें हटाने का बार-बार प्रयास करता रहा लेकिन यह कलेक्टर से न्याय मांग रही थी गाली गलौज अधिक करने की वजह से किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था जब डायल 112 मौके पर पहुंची तब इनको बैठाकर थाने भेजा यातायात को बहाल किया जा सका
मिली जानकारी के अनुसार पहले इन शराबियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गाड़ी को भी रोकने का प्रयास किया था लेकिन उनका ड्राइवर यहां से गाड़ी निकाल ले गया था पीछे आ रहे कलेक्टर इसमें फंस गए थे बता दें कि बुधवार को पूरे प्रदेश में सरकार के निर्देश पर गोवर्धन पूजा का आयोजन गौशालाओं में किया जा रहा था इसी के चलते मंत्री कलेक्टर और अन्य या अधिकारी कर्मचारी पड़रिया गौशाला में पूजा करने के लिए गए थे वाहन से लौटते समय उनके वाहन को शराबियों ने रोका था